कमजोर इंसान को क्या खिलाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:55

शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए-

खजूर का करना चाहिए सेवन

खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खजूर का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर किसी को कमजोरी की शिकायत हो, तो उसे रोजाना सुबह 4-5 खजूर का सेवन करना चाहिए।

किशमिश का सेवन

किशमिश (Raisins) या किशमिश का पानी दोनों ही कमजोरी दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। किशमिश में कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं। इसके लिए रात में ही किशमिश को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह किशमिश और किशमिश के पानी का सेवन कर लेना चाहिए।

दलिया का करें सेवन

दलिया (Dalia) पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी दूर होती है।

चना का करें सेवन

कमजोरी दूर करने के लिए भीगे हुए चने काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए चनों को रात में ही भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट चने का सेवन करना चाहिए।

केला और दूध का सेवन

केला (Banana) और दूध (milk) के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है। अगर कोई रोजाना नियमित रूप से दूध और केले का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी बहुत जल्द दूर हो जाती है।

ब्राउन ब्रेड और पीनट बटर

ब्राउन ब्रेड (Brown Bread) और पीनट बटर (Peanut Butter) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। पीनट बटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info